शेयर
बाजार में आनेवाले हर व्यक्ति की यही सोच और इच्छा होती है, की कमाई में अच्छी वृद्धि
हो!
लेकिन, अगर शेयर बाजार में trade / investment से
होनेवाले profit में
नियमितता नहीं होगी, तो
आपका उत्साह और समाधान नहीं बढेगा!
इस हफ्ते भी बेहतर trader /
investor बनने की हमारी कोशिश हम जारी रखेंगे!
आज हम शेयर बाजार से जुडी कुछ
गलतफैमियो को दूर करने की कोशिश करेंगे!
#
ये एक तरह का जुआ है! कभी किसी को profit होता है, और कभी किसी को loss!
जुआ हर एक वो चीज है, जिसे आप करने
की कोशिश करते हो, लेकिन आपको उस चीज के बारेमे ज्यादा कुछ पता नहीं होता! आपको वो
चीज कैसे काम करती है, ये पता नहीं होता! उस चीज में successful होने के लिये आपको
क्या करना है, ये आपको पता नहीं होता!
वैसे ही, जिसको शेयर बाजार के
बारेमे ज्यादा जानकारी नहीं होती, जिसको ये पता नहीं होता की यहा consistently
profit कमाने के लिये क्या करना होता है, उसके लिये ये जुआ हो जाता है! वो शेयर
खरीद लेता है और सोचता है की profit हुआ तो अच्छा है, और loss हो भी गया तो भी ठीक
है!
लेकिन successful trader /
investor ऐसी सोच के साथ काम नहीं करते!
# ये तो एक खेल है! कभी profit तो कभी
loss!
इस सोच के साथ trader /
investor गैरजिम्मेदार तरीके से buying/selling कर सकता है!
कभी कभार हुए loss को सही
नजरिये से देखना अलग बात है! लेकिन कभी profit होगा तो कभी loss होगा वाली सोच बिलकुल
गलत है!
successful trader /
investor ऐसी सोच के साथ भी काम नहीं करते!
तो फिर solution क्या है?
किसी भी शेयर की price
बढ़ने की और कम होने की ठोस वजह होती है!
आप उस वजह को पहचानना सिख लो! उसके बाद शेयर
बाजार आप के लिये जुआ नहीं रहेगा!
शेयर बाज़ार एक अलग तरह का
business है!
आप सही समय पर शेयर buy / sell करना सीख लो!
उसके बाद आप इसको एक खेल
की तरह enjoy भी कर सकोगे, और केवल उसी जगह buy/sell करोगे जहा जरुरी हो!
शेयर बाजार में कोई भी
successful हो सकता है! जरूरत है सही सोच की, सही तयारी की!
अगली बार हम और भी कुछ तरीके देखेंगे जिससे की आप अपने trading /
investment को और बेहतर बना सको!
No comments:
Post a Comment