This blog aims to serve as a GUIDE and MOTIVATION to our LEARNERS.
The purpose of this blog is to create awareness amongst all traders that it is very important to LEARN TO HAVE TRADING PLAN!

Thursday, 20 September 2018

सही समय पर अपने trading plan को इस्तेमाल में लाना सीखें!

Click here to read this in English

शेयर बाजार में आनेवाले हर व्यक्ति की यही सोच और इच्छा होती है, की कमाई में अच्छी वृद्धि हो!

लेकिन, अगर शेयर बाजार में trade / investment से होनेवाले profit में नियमितता नहीं होगी, तो आपका उत्साह और समाधान नहीं बढेगा!
जब शेयर बाजार में आप trading / investment शुरू करते हो, तो job छोडकर business में आने का अनुभव समय-समय पर होता है!
पूर्ण स्वतंत्रता, कोई पूछने वाला नहीं!! लेकिन उसीके साथ profit कमाने का pressure भी!

job में कई बार हम एक process का हिस्सा होते है! लेकिन यहाँ हमे खुद की एक process बनानी पड़ती है जिसके इस्तेमाल से हम buy/sell के निर्णय ठीक से ले पाये!
job में कभी कभी, एक हद तक गलती को संभाला भी जा सकता है! लेकिन यहाँ निर्णय लेने में हुई गलती आपको तुरंत नुकसान पहुचा सकती है!

यही कारण है कि शेयर बाजार को एक business के रूप में देखना जरूरी हो जाता है।
Learning Stocks – share market training में हम यही दृष्टिकोन हर trader/investor में लाने की कोशिश करते है!

लेकिन, शेयर बाजार को business के रूप में देखना मतलब आखिर करना क्या होगा?

** सही समय पर अपने trading plan को इस्तेमाल में लाना सीखें! **

# job में perfect काम करने का काफी मेहेत्व होता है! trader भी कभी कभी अपने trading plan को और बहेतर(perfect) बनाने के चक्कर में फस जाता है!

# business में, आपके बनाये plan का सही समय पर इस्तेमाल अधिक महत्वपूर्ण होता है!... और ये आदत शेयर बाजार में काम करते समय बहुत काम आती है!

trader, अपना plan बना तो लेता है, और फिर सोचने लग जाता है ... मैंने अगर यहाँ buy किया तो share price किस तरह उपर जाएगी? उपर जाएगी भी या नहीं?! इन में से कुछ भी trader के हाथ में नहीं होती! और अक्सर इसकी वजह से मौका हाथ से निकल सकता है!

तो फिर इसका उपाय क्या है?
1. आपको तय करना होगा कि आपको trading / investment का कौनसा तरीका अपनाना है? (intra-day / swing / BTST / STBT / Trend / Counter-trend)
2. आपके trading / investment के तरीके के अनुसार आपको अपना trade plan बनाना सीखे!
3. बनाये हुए trade plan को सही समय पर इस्तेमाल में लाना सीखे! अगर trade plan आप इस्तेमाल में नहीं लाते हो, तो उस plan में आपको confidence develop नहीं होगा! और बनाये हुए plan पर trader को confidence होना बहुत ही जरुरी है!

शेयर बाजार का काम एक अलग तरह की investment है! एक तरह का business है! इसमें कोई भी successful हो सकता है! जरूरत है सही सोच की, सही तयारी की!
अगली बार हम और भी कुछ तरीके देखेंगे जिससे की आप अपने trading / investment को और बेहतर बना सको!